आज बैठक में हुआ तय TRE 4 में 50000 पदों पर बहाली सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! जाने क्या है सच्चाई?

TRE 4 के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, 50000 शिक्षकों की बहाली पर लगेगी मुहर

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट =>   बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज TRE 4 को लेकर हाई लेवल बैठक बुलाई है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और बिहार सरकार के आला अधिकारी के साथ शिक्षा विभाग के सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे.टीआरई 4 के अभ्यर्थियों की तरफ से लगातार आंदोलन हो रहा है. जल्द वैकेंसी निकालने की मांग की जा रही है. पिछले दिनों अभ्यर्थियों के हंगामा के कारण पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था. अब तक वैकेंसी निकालने के लिए अभ्यर्थियों की तरफ से 10 बड़े आंदोलन हो चुके हैं, जिसमें कई बार लाठी चार्ज हुआ है.

इसके कारण अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है.बिहार के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बयान भी दिया था की वैकेंसी निकलने में विलंब हुआ है लेकिन अभ्यर्थियों को जल्द वैकेंसी निकलने का भरोसा दिलाया है. उन्हीं की पहल पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाई लेवल बैठक करने जा रहे हैं. शाम 5:00 बजे यह बैठक होगी. उसमें वैकेंसी को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है.

50000 से अधिक वैकेंसी TRE 4 के तहत आ सकती है. इससे पहले TRE 3 में 87000 से अधिक वैकेंसी निकाली गई थी. वही TRE 1 में 170461 और TRE 2 में 122000 वैकेंसी निकाली गई थी.इस तरह से देखें तो अब तक पौने चार लाख से अधिक वैकेंसी आ चुकी है. हालांकि इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने जॉइनिंग भी नहीं कि उसके कारण पद खाली हुआ है. अब TRE 4 में 50000 से अधिक वैकेंसी आने की उम्मीद है. आज सम्राट चौधरी हाई लेवल की बैठक में इस पर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

Leave a Comment